सांसद उपेन्द्र ने किया मार्गो का उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विकास खण्ड निन्दूरा के कई सम्पर्क मार्गों का भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेन्द्र वर्मा ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे हुए ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जुड़ने पर बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। व गांवों के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहाँ आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। श्री रावत ने कहा केंद्र में मोदी सरकार ने अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है। श्री रावत ने वहाँ उपस्थित विभाग के लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि अच्छी सड़कें विकास का परिचायक होती है, इसलिए सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाय तथा इसके साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़कों का निर्माण हो जाना चाहिए। कार्यक्रम को विधायक साकेंद्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, राजेश मौर्य, दीपक यादव, नितिन मौर्या, अरुण सिंह, राजाराम भार्गव, हरिनाम रावत, तरुण शुक्ला, अरविन्द मौर्या, सुनील रावत, डी.एम सिंह, रजनीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!