ग्रीन गैंग का जारी रहा वृक्षारोपण अभियान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना द्वारा संचालित पन्द्रह दिवसीय ‘विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान‘ के चैथे दिन जनपद में अनेक स्थान पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण सैनिक अतुल कुमार की प्रेरणा से विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम कोटवा में नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य अजय रावत द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर रामकुमार, रामलौटन, अंकुर वर्मा, सौरभ वर्मा, शिवा वर्मा, रामसहारे  आदि जन मौजूद रहे। वहीं विकास खण्ड दरियाबाद की ग्राम पंचायत नोहरे पुर में पर्यावरण सैनिक शिवम मिश्रा के साथ नव-निर्वाचित प्रधान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विकास खण्ड मसौली के ग्राम छुलिहा पुरवा में रजत बहादुर वर्मा अभियान समन्वयक की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप वर्मा की प्रेरणा से निर्विरोध नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर हंसराज सिंह, शुभम वर्मा अरुण वर्मा सन्तोष कुमार वर्मा आदि जन मौजूद रहे। विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के सफल संयोजन के लिए अभियान अध्यक्ष सदानन्द वर्मा सहित अभियान टीम की प्रशंसा करते हुए ग्रीन गैंग के संस्थापक प्रदीप सारंग ने जनपद वासियों से अपील की है कि बरगद अमावस के दिन अधिक से अधिक बरगद लगाये जाएं क्योंकि बरगद सबसे अधिक प्राणवायु प्रदान करने वाला वृक्ष है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!