एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया और उनकी टीम ने शिकोहाबाद रोड स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास से सोमवार रात 12.20 बजे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ये लोग किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, चोरी की दो मोटरसाइकिलें और लूटे हुए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अर्जुन निवासी नगला मुई थाना कोतवाली देहात, मुनीष निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर और शिवशंकर निवासी खंजापुर रसूलपुर जिला फिरोजाबाद बताए।
पूछताछ के दौरान बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो आसपास के क्षेत्रों में चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कासगंज तथा काली नदी के पास से मोटरसाइकिलें और एटा-आगरा रोड पर राहगीरों से दो फोन लूटे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों में से मुनीष 2017 में कोतवाली नगर क्षेत्र में राधारानी किन्नर हत्याकांड में भी शामिल था। जिसे पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभियुक्तों पर आबकारी, चोरी, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, एनडीपीएस आदि मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

