एटा में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए वजह

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

एटा पुलिस लाइन के परिसर में खड़े पेड़ पर गमछा से फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सिपाही शराब पीने का आदी भी था। जानकारी मिलने पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सचिन कुमार (32) पुत्र ओमकार सिंह निवासी जलालपुर करीरा थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर पुलिस लाइन में रहते थे। मंगलवार से वह लापता था। बुधवार की सुबह शव लटका मिला। पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक आरक्षी अत्यधिक शराब पीने का आदी था, परिवार में पत्नी तथा ससुराल पक्ष से विवाद के चलते तनाव में था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण तनाव में आकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है।

Don`t copy text!