सीताकान्त स्वयम्भू ने लगाये पौधे, किया जागरुक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सतरिख नगर इकाई द्वारा हरख ब्लाक के ग्राम निरूमऊ में परिषद द्वारा व्यापक रूप से चलाए जा रहे अभियान मिशन ऑक्सीजन के अंतर्गत नीम पीपल व बरगद के पौधे रोपित किए गए। उक्त अवसर एबीवीपी राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक सीताकान्त मिश्र स्वयम्भू ने बताया एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ देश समाज के लिए कार्य करने वाला छात्र संगठन है। वैश्विक महामारी कोविड-19 ने जनमानस को पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ रखने हेतु आगाह किया है। श्री मिश्र ने बताया कि आज पूरे अवध प्रान्त में परिषद के कार्यकर्ता मिशन ऑक्सीजन नाम से अभियान चला कर छायादार एवं औषधीय पौधों को लगाकर, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अरविंद तिवारी, डा श्रीचन्द्र, विजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

कय्यूम प्रधान ने सिपाहिया में किया वृक्षारोपण

बाराबंकी। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत सिपहिया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें काफी तादाद में पौधे लगाए गए पौधा रोपण करते हुए सपा नेता कय्यूम प्रधान ने कहा आज जो जलवायु में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है इसका मेन कारण है जंगल और पेड़ों का खत्म होना हम लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पेड़ों को बचाएं पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलता है। जिससे हम लोग जीवित हैं। कय्यूम प्रधान ने कहा जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब हमारे नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम करके विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया था। पौधारोपण कार्यक्रम में मौलाना अख्तर, साबिर शाह, हाजी रिजवान, शहंशाह हुसैन, अबुल हसन आदि शामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!