बाराबंकी। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन से लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुर्सी थाना क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबद मार्ग पर ग्राम अमरसंड़ा के निकट बुधवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राह निकलते लोगों की नजर सड़क पर घायल पड़े युवक पर पड़ी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे उमरा चैंकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार आजाद ने घायल को अपने निजी वाहन उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमरा चैंकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मृतक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान मोहम्मद अहमद 31 वर्ष पुत्र सिद्दीक अहमद निवासी पुरानी बाजार कोतवाली महमूदाबाद जनपद सीतापुर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

