पेट्रोल-डीजल का दाम कम करे सरकार: तनुज कांग्रेसियो ने किया विरोध प्रदर्शन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। देश की आवाम जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मौत और जिन्दगी के बीच जूझ रही थी तब सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतो में वृृद्धि करके जनता से सार्वजनिक लूट कर रही थी। पिछले 13 महीने में मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 25.72 और डीजल पर 23.93 की अप्रत्याशित वृृद्धि करके महामारी के कार्यकाल में ढाई लाख कारोड की कमाई करके आवाम को महंगाई का तोहफा दिया है। उक्त आरोप उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने शुक्रवार को अपने ओबरी आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस सार्वजनिक लूट के खिलाफ स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के सामने विरोध प्रदर्शन करने के पूर्व कांग्रेसजनो के बीच देश की मोदी सरकार पर लगाया। आज के सांकेतिक विरोध प्रर्दशन की अगुवाई तनुज पुनिया के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया। विरोध प्रदर्शन गगनभेदी सरकार विरोधी, पेट्रोल-डीजल का दाम कम करे के नारो के साथ ओबरी आवास से निलकर लखनऊ रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प पर पहुंचा और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो में मुख्यरूप से सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, केसी श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, गौरी यादव, अकील अंसारी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

