एबीवीपी ने किया पौधा रोपित, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 5 जून से एक सप्ताह के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन ऑक्सीजन‘ अभियान के अंतर्गत एबीवीपी के कार्यकताओ द्वारा 13 नगर इकाइयों पर 251 पौधरोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। अभियान का समापन शुक्रवार को शहर में 51 पौधे लगाकर किया गया। जिसमे लखपेड़ाबाग, जीजीआईसी, आजादनगर, बंकी जैसे स्थानों पर बरगद, पकड़िया, नीम, गुलमोहर आदि पौधे रोपित किये गये। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी में हो रही ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु 251 पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया जो 13 नगर इकाइयों पर पौधे लगा कर पूरा किया गया। प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण किया जाना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर भावना वर्मा, शशांक बाजपेई, अभिनव वर्मा, अविनाश बाजपेई, अभय मिश्र, खुशी वर्मा, अतुल वर्मा, योगेंद्र मौर्य, दुर्गेश, शिवेश शुक्ला, सत्यम, स्मृति सोनी, नाजनीन, अमरदीप, शुभम साहू, सीताकांत उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

