केसरवा सादात में 100 लोगों ने करायी कोविड-19 की जांच
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जहां एक ओर पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते करोड़ो लोगों ने अपनी जान गवा दी। तो वहीं भारत में भी लाखों लोग इस बीमारी का शिकार हुए और अपनी जान गवा दी। ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी पेश करनी पड़ी, जब पूरा देश मिलकर लड़ेगा तभी कोरोना जैसी महामारी को हराना सम्भव होगा। इसी क्रम में देवा ब्लाक के ग्राम केसरवा सादात में नवनिर्वाचित प्रधान रबाब जहरा प्रधान पति फिरोज हैदर के प्रयास से प्राथमिक विद्यालय में कोविड जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों ने कोविड जांच में भाग लिया। प्रधान पति फिरोज हैदर ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिये दो दिन पूर्व से तैयारी करते हुए पंचायत के सभी मोहल्लो में माइक द्वारा ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच करने की अपील की गयी थी। प्रधान पति के इस प्रयास से कोविड जांच शिविर में भारी भीड़ देखने को मिली। जिसमें बच्चे बूढ़े जवान महिला और पुरुष सभी लोग शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

