ग्रीन गैंग ने किया पौध रोपण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना द्वारा संचालित पन्द्रह दिवसीय विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के आठवें दिन अनेक स्थान पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण सैनिक अमित  वर्मा की प्रेरणा से विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम  बिंदियामऊ मे नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य संदीप साहू द्वारा नीम का पौधा रोपित किया गया। इस मौके पर प्रीती, सुशील मिश्रा, रूपेश पांडे, संदीप गुप्ता, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत जरहरा में पर्यावरण सैनिक अंकित यादव की प्रेरणा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंदल गौतम द्वारा अभियान अध्यक्ष सदानन्द वर्मा के साथ वृक्ष वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नवल किशोर वर्मा, शिवकुमार, संग्राम यादव, अब्दुल खालिद मौजूद रहे। हरियाली मुहिम के तहत विकासखंड सिद्धौर के ग्राम भोरई में पर्यावरण सैनिक विशाल वर्मा के द्वारा गुड़हल का कलम लगाया गया। इस वृक्षारोपण में आयूष, उपेन्द्र, रवि आदि पर्यावरण प्रेमियों ने संकल्प लिया कि पेड़ लगाएंगे पेड़ लगवाएंगे पेड़ बचाएंगे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!