अंबेडकरनगर दिनांक 12 जून सन 2021 को स्टेशन मास्टर अकबरपुर एसआरपी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन कटेहरी के पास होम सिग्नल पर रन ओवर हो गया है इस सूचना पर थाना जीआरपी अकबरपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा गया मृतक के परिजन मौजूद हैं जानकारी की गई तो मृतक का नाम जिलाजीत पुत्र स्वर्गीय राम कुमार निवासी अहिरौली अंबेडकरनगर उम्र लगभग 55 वर्ष है लोगों द्वारा बताया गया मृतक अपना खेत देखने गया था वापस आते समय ट्रेन नंबर 03483 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई पंचायत नामा की कार्यवाही जीआरपी इंस्पेक्टर राजमणि यादव व एसआई श्री आत्माराम यादव थाना जीआरपी अकबरपुर द्वारा की गई बाद पंचायत नामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया दौरानी कार्य सरकार कुशलता रहा
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

