दहेज एक्ट मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

पयागपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान की गई गिरफ्तारी

बहराइचl पयागपुर पुलिस द्वारा दहेज एक्ट मुक़दमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी गश्त के दौरान की गई । थाना अध्यक्ष पयागपुर ब्रजानंद सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दहेज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त पिपरा पदारथ गांव के निकट घूम रहे हैं। वह कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर अमल करते हुए उप निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुनायक, का रमेश यादव, वरुण तोमर व संतोष यादव ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया । अभियुक्तों के विरुद्ध पयागपुर में मुअस 165/ 21 498 ए, 304बी व डीपी एक्ट में मामला पंजीकृत था। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!