प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव माननीय आदित्य यादव जी का मनाया गया जन्मदिन ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
बहराइच ।आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बहराइच के जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय आदित्य यादव जी का कार्यकर्ताओं ने आपस मिठाई खाकर जन्मदिन मनाया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत ,पूरी मुस्तैदी के साथ संगठन को बूत स्तर पर कमेटी का गठन करें और हर बूथ पर 20 यूथ का गठन करें ताकि भविष्य में 2022 के चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ा जा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव डॉ वेद प्रकाश यादव, जिला सचिव वकार मैकरानी, सोशल मीडिया प्रभारी शकील अहमद, व्यापार सभा के मंडल प्रभारी अरुण रस्तोगी,महिला महासभा के अध्यक्ष रोशनी खान,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौलाना मोहसिन रजा ,इसरार अहमद, रामकुमार लोधी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

