हाल ए वार्ड नम्बर 4 बड़ेल कि पहचान कूड़े के ढेर व बजबजाती नालियां
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। वर्तमान समय कोविड महामारी का दौर चल रहा साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन कि है लेकिन नवाबगंज नगर पालिका के नवगठित वार्ड बड़ेल की हालत साफ सफाई के मामले में बद से भी बद्दतर स्थिति में यहां की सभासद दुखतरी बेगम के बेटे सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस एक राजनीतिक पार्टी के नेता हैं और उनका वार्ड से फिलहाल कोई लेना और देना नही है। ये बात हम नही कह रहे बल्कि वार्ड की भोली भाली जनता व वार्ड में बजबजाती नालियां कहती हैं। इस वार्ड में सफाई सिर्फ कागजों पर होती हैं कहने को तो यहां सफाई सुपर वाइजर राजेश कुमार की भारी भरकम टीम है। लेकिन जिधर भी देखे उधर सिर्फ कूड़े का ढेर और बजबजाती नालियां इस वार्ड की पोल खोलती हैं यहां महामारी का भी खतरा हमेशा ही बना रहता है। हमारी नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन से सिर्फ एक ही गुजारिश है कि कृपया अपना ध्यान इधर भी कीजिए ताकी वार्ड के भोले भाले निवासियों को स्वास्थ्य समस्या न हो नही तो यहां के निवासी उग्र होने को मजबूर होंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

