भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत ने किया मार्ग का शिलान्यास
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क (पी.एम.जी.एस.वाई-3) योजनान्तर्गत विकास खण्ड निन्दूरा के अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद रोड से ओदारपुर ओदरिया पिंडसावां सम्पर्क मार्ग जिसकी लम्बाई 5.160 किमी (लागत -2 करोड़ 67 लाख 33 हजार रूपये) व घुंघटेर से गडिया जमुवा वाया धौराहरा सम्पर्क मार्ग जिसकी लम्बाई 8.00 किमी (लागत-4 करोड़ 2 लाख 37 हजार रूपये) का शिलान्यास भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व विधायक कुर्सी साकेंद्र वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। मार्गो की कुल लम्बाई 13.160 किमी तथा कुल लागत 6 करोड़ 69 लाख 70 हजार रूपये है, उक्त दोनों मार्गों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बाराबंकी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार व हमारा संकल्प है कि हर गाँव को पक्के मार्ग से जोड़ा जाय तथा जो मार्ग जर्जर अवस्था में है उन सभी मार्गो का सुदृढ़ीकरण किया जाय। आज शिलान्यास किये गए मार्गों के बन जाने से दूर क्षेत्रों में बसे हुए ग्रामीण क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जुड़ने पर कई सारी सुविधाओं में इजाफा होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी और किसान अपने कृषि उत्पादों को आसानी से बाजार ले जा सकेगा। श्री रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है। कार्यक्रम को कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप रावत, विशाल सिंह, जगत मौर्या, रमेश, सोनू यादव, हृदय राम, विनय शुक्ला, शिवशंकर, शिवकुमार शर्मा व दिनेश चन्द्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

