तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की तेजतर्रार काम की शैली को देखते ही अपराधियों में खौफ साफ देखा जा सकता है। इस कड़ी में फतेहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। मालूम हो थाना क्षेत्र फतेहपुर मे ने थाना प्रभारी संजय मौर्य ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक सूत्रीय अभियान छेड़ रखा है। जिसके चलते दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त आसिफ पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी फतेहपुर मोहल्ला ब्राह्मणी टोला को पकड़ा गया। जिसके पास जामा तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 229/21धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में मौजूद थाना प्रभारी संजय मौर्य, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गुफरान, जय नरायन यादव आदि लोग शामिल रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!