भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुफ्त कोचिंग अभ्युदय कैम्प लगाया

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में कैम्प लगाकर लोगो की समस्या को समाधान करने की कोशिश की जा रही है। वही सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग अभ्युदय योजना के तहत नगर के छाया चैराहे के पास कैम्प लगाया गया। जिसका उद्घाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने किया। उपस्थित युवाओं का पंजीकरण करवाकर युवाओं को अभ्युदय योजना का लाभ बताया कि समाज मे बहुत से ऐसे छात्र छात्राएं है जो पैसे के अभाव में अपने सपनो को पूरा नही कर पा रहे है पढ़ने की चाहत रखते है लेकिन पारिवारिक समस्या से कारण नही पढ़ पाते उन युवाओं का पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। रजिस्टर्ड छात्रों को निशुल्क सेलेब्स व क्वेश्चन बैंक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख रूप से नगर महामंत्री भाजपा गुरदीप सिंह सिद्धू, ज्ञानेंद्र तिवारी, शिवम सिंह राठौर, आदित्य प्रताप सिंह, गौरव अवस्थी, हिमालय जयसवाल, देव गुप्ता सहित लोग कैम्प में उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!