गंग नहर में डूबते शख्स को सब इंस्पेक्टर आशीष ने जान की बाजी लगा कर बचाया, SSP नैथानी ने किया सम्मानित :जांबाज पुलिस

जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार को उनकी बहादुरी के लिए SSP कलानिधि नैथानी ने प्रशस्ति पत्र और 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है।

रविवार को सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार थाना दादों, अलीगढ़ की ड्यूटी गंगनहर साँकरा पर दोनों नहरों के बीच पुल पर लगी थी कि तभी रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पन्नालाल पुत्र तेज सिंह यादव निवासी ग्राम हारुनपुर खुर्द थाना दादों, अलीगढ़, नहर की पटरी पर खड़ा था, जोकि अचानक गंगनहर में गिर गया।पब्लिक चिल्लाने लगी तो वहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने उसे बचाने के लिए बिना देरी किए गंगनहर में छलांग लगा दी।सब इंस्पेक्टर आशीष ने डूबने वाले व्यक्ति को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया और सकुशल घर पहुँचाया। आपको बता दें कि गंगनहर में पानी बहुत गहरा होता है और पानी का बहाव भी काफी तेज होता है। आम आदमी का गंगनहर से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। यह जाबांज सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार की ही जाबांजी है जो आज वो शख्स बच गया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस घटना को लेकर वीडियो के साथ ट्वीट किया और सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार को 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।SSP नैथानी ने वीडियो के साथ अपने ट्वीट में लिखा कि ‘”अलीगढ़ पुलिस के जांबाज सब इंस्पेक्टर आशीष-बचपन में तैराकी सीखी, उसके बाद कही सालों तक तैराकी नहीं की, लेकिन डूबते हुए की जान बचाने के लिए खाकी किस कदर समर्पित है यह दुनिया को दिखा दिया, सब इंस्पेक्टर आशीष को प्रशस्ति पत्र एवं 25000 रुपए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की जाती है।’

Don`t copy text!