भारत की बेटी समृद्धि ने विश्व पटल पर रोशन किया देश का

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

एसएम न्यूज़24टाइम्स वो कहते हैं न हौसले बुलंद हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कामयाबी की छलांग लगाई जा सकती है। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद की बाल वैज्ञानिक समृद्धि कुवँर की, जिन्होंने ये साबित कर दिखाया है कि बेटियों की जिंदगी सिर्फ चूल्हा- चौके तक सीमित रखना अब पुरानी बात हो गई है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। गरीबों की पढ़ी- लिखी और आगे बढ़ीं चाहें वो देश की बेटी हिमा दास हो या फिर कुश्ती के मैदान में अपना परचम लहराने वालीं फोगाट सिस्टर्स। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक मुहिम है। उत्तर प्रदेश की बेटी समृद्धि कुवँर ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित स्पेस एजेंसी नेशनल एथलेटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से डेढ़ दर्जन से अधिक सम्मान प्राप्त कर नाम रोशन कर भारत को गौरवान्वित किया है। सभी यदि बेटियों की नींव को मजबूत करने में सहयोग करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब भारत दोबारा से विश्व गुरु बन जाएगा। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में 06 नवंबर 2011 को ग्राम मकदूमपुर में जन्मी तथा इमा थामसन स्कूल लालबाग, लखनऊ में कक्षा 6 में अध्ययनरत समृद्धि ने अपने जनपद और प्रदेश का ही नहीं, बल्कि अपने देश का भी नाम विश्व में रोशन किया है। वैज्ञानिक और शिक्षाविद् डॉ0 डी0 बी0 सिंह, जो वर्तमान में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय, लखनऊ में एशोशिएट संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण के पद पर कार्यरत है तथा श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज, बाराबंकी में हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ विनीता सिंह की लाडली बेटी तथा जन्मजात विलंक्षण प्रतिभा की धनी समृद्धि की उपलब्धियां वैश्विक स्तर की रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी बालिका समृद्धि कुंवर जो वर्तमान में कक्षा छः की छात्रा है को विज्ञान/प्रोद्योगिकी/नवाचार/लेखन/पेन्टिंग/समाजसेवा(करोना वैरियर आदि) के क्षेत्रो में 200 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य व अन्य पुरस्कारों/सम्मान-पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है। इस क्रम में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनाटिक्स एण्ड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(नासा) के एक दिन के वैज्ञानिक सर्टिफिकेट कोर्स में लाइव प्रतिभाग कर सम्मान प्राप्त करने से नासा द्वारा संचालित होने वाले अन्य लाइव कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा । नासा के न्यूक्लियर पावर प्रोग्राम मैनेजर डॉ0 रोन रिवे द्वारा समृद्धि को “साइंटिस्ट फोर वन-डे” सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। समृद्धि द्वारा नासा द्वारा 24- 28 मई को आयोजित होने वाले लाइव “13 वे नासा फार्मल मेथर्ड सिम्पोजियम -2021” मे रजिस्टेशन करवा कर रिसर्च पेपर का प्रजेंटेशन भी किया। समृद्धि द्वारा नासा द्वारा लाइव संचालित होने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि समृद्धि कुवँर एक अच्छी लेखिका भी हैं। देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में इनके लेख तो प्रकाशित होते ही रहते हैं। वर्ष 2021 में उनका कई रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुके है। देश की अन्य बेटियों की तरह ही समृद्धि ने भी न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश का नाम रोशन किया है। नवाचार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, लेखन, पेन्टिंग आदि को अपनी कामयाबी की सीढ़ी बनाकर विश्व में भारत का डंका बजाया है। वैसे भी भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ- साथ चरित्रवान और संस्कारवान बनाना हमारी परम्परा रही है। इस पावन धरा की पावन भूमि पर कल्पना चावला, मैरी कॉम जैसी बेटी ने पूरी दुनियां में नाम रोशन किया। इस देश की युवा पीढी को देश को विश्व की महाशक्ति बनाने की बजाए विश्वगुरू बनाने पर अपना पूरा फोकस रखना होगा। समृद्धि की सफलता से हमें यही लगता है कि युवाओं/बच्चों को छोटे मन से नहीं बडे मन से किसी कार्य को करना चाहिए। छोटा मन रखकर विद्यार्थी बडा नहीं हो सकता और टूटे मन से काम करने वाला विद्यार्थी कभी अपने पैरों पर खडा नहीं हो सकता। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में समृद्धि कुवँर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश, प्रदेश एवं जनपद को गौरवान्वित करती रहेगी ।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!