वैक्सीनेशन में प्रशासन का कार्य सराहनीय किंतु बीजेपी कर रही राजनीति… शिव सिंह
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
तीसरी लहर से निपटने घर-घर जांच कराए सरकार
लखनऊ रीवा 21 जून 2021.. समाजवादी नेता मीसाबंदी बृहस्पति सिंह संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने कहा की वैक्सीनेशन में प्रशासन एवं चिकित्सकों का कार्य सराहनीय है किंतु भारतीय जनता पार्टी के नेता वैक्सीनेशन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं जो इस महामारी संकट के दौर में देश हित में नहीं है मन की बातें मनमानी करना लच्छेदार भाषण झूठे आश्वासन और प्रलोभन सच्चाई को छिपाना महामारी का इलाज नहीं है डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट मुताबिक दुनिया में कोरोना महामारी को लेकर जो टीकाकरण हुआ विगत 1 मई की रिपोर्ट मुताबिक विश्व में भारत का 111 वां स्थान रहा यानी कुल 2% टीकाकरण हुआ था जब भारतीय जनता पार्टी मंदिर के नाम पर घर घर जाकर जब चंदा वसूल रही थी चुनाव लड़ रही थी यदि उस समय महामारी से लड़ने रणनीति तैयार करती तो आज देश में इतनी बड़ी जनहानि न होती सरकार की कछुआ चाल को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों माननीय सर्वोच्च न्यायालय की चेतावनी मानवाधिकार आयोग की कोरोना महामारी के बचाव की उपेक्षा करने पर टिप्पणी और मरने वालों की संख्या छिपाना तथा टीकाकरण न कराना ऑक्सीजन एवं इंजेक्शन महामारी से पीड़ित लोगों तक न पहुंचाना भारत सरकार एवं प्रांत की सरकार की कमी थी इन सभी कमियों के चलते देश में लाखों लोगों की मौतें हुई मृत लोगों का अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ खुलेआम उनकी लाशों को नदियों में बहाया गया अभी तक प्रदेश सरकार महामारी से पीड़ित एवं मृत लोगों की क्या मदद किया स्पष्टीकरण नहीं दे सकी पीड़ित मरीजों को अस्पताल में बेड नहीं मिले उनकी जांच तक नहीं हुई अधिकांश मरीज अपने अपने घरों में क्वॉरेंटाइन रहकर निजी चिकित्सकों से राय लेकर निजी दवाइयों का उपयोग कर इलाज किए तब भी बहुत सारे लोगों की घरों में इलाज दौरान मृत्यु हुई उस समय तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार मौन रही आई लोगों को दवाई एवं ऑक्सीजन से तड़प तड़प कर मरने को मजबूर किया अब सरकार अपनी कमियों एवं सच्चाई को छिपाने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही हैं जिम्मेदार पद पर बैठे सरकार के मंत्री विधायक भाजपा के पदाधिकारी आर एस एस के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के नाम पर बूथ स्तर पर विकास निधि देने की बात कहकर राजनैतिक प्रचार प्रसार कर रहे हैं प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन पर क्षेत्र में 15 लाख का विकास कार्य कराएंगे हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा 5 लाख का विकास कार्य कराएंगे गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने कहा वैक्सीनेशन के साथ 1 छाता देंगे इस तरह से लोगों को गुमराह किया जा रहा है जब कोरोना चरम पर था तब यही लोग अपने अपने घरों में छिपे थे पीड़ितों की जान बचाने के लिए कुछ नहीं किए मात्र कागजी प्रचार किए इसका परिणाम है कि लोग कोरोना महामारी से बिना इलाज दम तोड़ दिए उधर प्रधानमंत्री की ओर से फ्री वैक्सीनेशन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है नेताओं ने कहा कि पीएम केयर्स फंड मे महामारी के नाम पर एकत्रित धनराशि भाजपा की निजी धनराशि नहीं है वह विश्व बैंक तथा समाजसेवियों सहयोगियों दानदाताओं से प्राप्त धनराशि है इसमें भाजपा का कोई हक अधिकार नहीं है यह देश के करोड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राप्त धनराशि है अब तो केंद्र सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि महामारी से मृत व्यक्तियों के परिवार को पूर्व घोषित 4 लाख की सहायता राशि नहीं दे सकती अब विशेषज्ञ तथा डॉक्टरों का कहना है कि तीसरी लहर का कहर बच्चों पर होने वाला है इसके बाद भी सरकार ने पूरे देश के अंदर जांच परीक्षण बंद कर रखा है यदि सरकार वाकई कोरोना महामारी से देश एवं प्रदेश वासियों को बचाना चाहती है तो घर घर जांच एवं वैक्सीनेशन अति आवश्यक है मात्र प्रचार प्रसार से न कोरोना रुका है और न ही रुकेगा इसलिए सरकार झूठे प्रचार प्रसार से बाज आए जमीनी स्तर पर महामारी से निपटने काम करें
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

