सीरिया में रूस और अमेरिका का हुआ आमना-सामना, दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के सामने हो गए खड़े
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
रूसी सेना ने उत्तर-पूर्वी सीरिया के अलहस्का प्रांत में अमेरिकी सेना के काफ़िले को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, रूसी सेना के जवानों ने अमेरिका के एक सैन्य गश्ती काफ़िले को उस समय पीछे हटने पर मजबूर कर दिया जब वह अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग एम-4 अलहस्का के पश्चिमी बाहरी इलाक़े के तलतमर शहर और रक़्का के उत्तर में ऐन ईसा शहर के बीच की सीमा को पार करने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी क़ाफ़िले में 3 बख़्तरबंद गाड़िया और एक टैंक शामिल था। कई महीनों बाद अमेरिकी सेना अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग एम-4 को पार करना चाहती थी, लेकिन रूसी सेना उसके सामने आ गई और उसको राजमार्ग पार करने से रोक दिया और उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
Related Posts
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सेना और उससे संबंधित आतंकवादी तत्व लंबे समय से ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से उत्तर पूर्वी सीरिया में मौजूद हैं। वे सीरिया के तेल की लूट के साथ-साथ इस देश के गेंहू की भी चोरी कर रहे हैं। सीरियाई सेना इस इलाक़े के रहने वाले नागरिकों की मदद से इन सभी लुटेरों के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है। यही कारण है कि सीरियाई अधिकारियों ने बारमबार कहा है कि सीरिया में अमेरिका द्वारा की जाने वाली सभी कार्यवाही अतिक्रमणकारी कार्यवाही है।समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

