भटके को मिला खाकी का सहारा,

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

सराहनीय कार्य जनपद एटा

एटा ~ भटके को मिला खाकी का सहारा, थाना अलीगंज पुलिस के अथक प्रयास से अपने परिवार से भटका बालक फिर से मिला अपनों से।

दिनांक 20.06.2021 की रात्रि में उपनिरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ अपने थाना क्षेत्र / कस्बा अलीगंज में गश्त/पैदल मार्च कर रहे थे, जब गश्त करते हुये मोहल्ला कूचादायम खाँ अलीगंज पहुँचे तो रो रहे बालक पर नजर पड़ी जो अपनो से विछड़ा हुआ लग रहा था। बालक के पास जाकर जब उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम आलोक तथा अपना पिता का नाम शेरसिंह निवासी जारई बताया जो लगभग 6 वर्ष का था। बालक को थाना लाया गया। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा सी-प्लान एप्प पर उक्त का गांव पता लगाया गया तो ग्राम जारई जनपद कासगंज थाना अमाँपुर ज्ञात हुआ। उक्त बालक के परिजनों का पता लगाया, फिर उसके परिजनों से वार्ता कर उन्हें थाना अलीगंज पर बुलाया गया, जहां दिनांक 21.06.2021 बालक को अपनी माँ श्रीमती पूनम पत्नी शेर सिंह व पिता श्री शेर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम जारई थाना अमांपुर जिला कासगंज के सकुशल सुपुर्द किया गया। परिवारीजनों से ज्ञात हुआ कि बालक अपनी ननिहाल ग्राम गढ़िया हरवे थाना राजा का रामपुर जिला एटा में मामा की शादी मे आया था। जो अन्य बच्चो के साथ अलीगंज आ गया था। बालक आलोक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों तथा आमजन द्वारा एटा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!