जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक ट्रामा रिफर

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

बाराबंकी। खेत की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ।इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार लगने से युवक मौके पर ही गिर गया।गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रिफर कर दिया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिगैंया मजरे बड्डूपुर निवासी प्रेम कुमार सोमवार सुबह खेत में मेड़ों की सफाई कर रहा था ।इस बीच मौके पर पहुंचे गांव के शिवंम वर्मा पुत्र रमापति उम्र करीब 18 वर्ष ने खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए प्रेम कुमार को रोका ।जिसपर दोनों में कहासुनी होने लगी । देखते ही मौके पर दोनों पक्षों से काई लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर गाली-गलौज होने लगी ।इस बीच प्रेम कुमार ने हाथ में लिए धारदार हथियार से शिवम पर हमला कर दिया । धारदार हथियार गर्दन पर लगने से शिवम मौके पर ही गिर गया।गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सीएचसी घुंघटेर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। घटना के आरोपी मौके से फरार हो गए।बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है अगर तहरीर मिलती है तो जांच कार्रवाई की जाएगी।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

Don`t copy text!