लोगो के पास इल्म है पर अमल नही करता: मौलाना काजी कर्बला में चालीसवे की मजलिस संपन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। कर्बला सिविल लाइन में स्व. मौलाना सना अब्बास जैदी की चालीसवे की मजलिस का आगाज किया गया। जिसमे हिंदुस्तान भर के मौलानाओं ने शिरकत की। इसके अलावा मशूहर शायरो ने भी अपना कलाम पेश किए। मजलिस को दिल्ली से आये मौलाना काजी मोहम्मद अस्करी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगो के पास इल्म है पर अमल नही करता। मिम्बर से दुसरो को अमल करने की हिदायत देता है पर खुद उस पर अमल नही करता। मौलाना आगे कहा कि मिम्बर का सहारा लेकर कुछ लोग उलटी सीधी मजलिस पढ़ते है ऐसे लोगो से बचना चाहिए। मौलाना काजी मोहम्मद अस्करी ने कुछ बेदीन मौलानाओं पर तंज करते हुवे कहा कि जो अपने इल्म से फायदा नही उठता है और अपने इल्म से दूसरों को भी फायदा नही पहुचता ऐसे बेअमल अलीम अपना ठिकाना जहनुम में तलाश करता है। उन्होंने कहा कि मरहूम मौलाना सना अबास ने हमेशा हक का साथ दिया और लोगो ने उनका जमकर विरोध किया। लेकिन इसके बावजूद मरहूम सना ने किसी की बिना परवाह किये बैगेर अपना काम बखूबी अंजाम देते रहे ऐसे मौलाना हमेशा याद किये जायेंगे। अतः में मौलाना ने कर्बला के दर्दनाक मसायब बयान किये जिसे सुनकर अजादार रो पड़े। मजलिस ने पूर्व दूसरे प्रान्त से आये मौलानाओं ने स्व सना अबास के बारे में अपने अपने ख्यालात इजहार किये। इसके अलावा हिंदुस्तान के मशहूर शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किये। मजलिस समाप्ति के बाद सय्यद अयाज जैदी और आरिज जैदी ने सभी मोमिनो का शुक्रिया अदा किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

