बाराबंकी। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 10 जुलाई, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा समय-समय पर जो निर्देश जारी किये गये है, उन्हें दृष्टिगत रखते हुए जनपद की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वर्चुअलध्फिजिकल मोड से करने हेतु स्वतंत्र एवं सक्षम है। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के एनआई एक्ट अन्तर्गत धारा-138, धन वसूली वाद, श्रम व श्रमिक विवाद, बिजली पानी बिल तथा ऐसे समस्त मामलोंध्वादों को, जिन्हें सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है, उन्हें अधिकतम संख्या में निस्तारित कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

