रामनगर बाराबंकी। लचर विद्युत व्यवस्था के कारण रामनगर की जनता त्रस्त। बताते चलें कस्बा रामनगर में धमेडी मोहल्ले के कई आदमी त्राहिमाम करते हुए नजर आए। जिन्होंने बताया 2 महीने से विद्युत व्यवस्था सही न होने के कारण वोल्टेज काफी लो आ रहा है घर के पंखे केवल हिलते हुए नजर आते हैं तथा बल्बों में शुद्ध प्रकाश भी नहीं मिल पा रहा है। परंतु विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 2 महीने से विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ वोल्टेज काफी कम आ रहा है जनता त्राहिमाम कर रही है। इसके साथ साथ दिन में करीब पांच छः तथा रात में चार पांच बार विद्युत कटौती होती है जब विद्युत उपकेंद्र पर बात करें तो कोई फोन उठाने वाला नहीं होता है फोन भी उठाते हैं तो बताते हैं फार्ट है फार्ट का कार्य दिन में होता है या रात में आए दिन की यही प्रक्रिया चल रही है जिससे जनता काफी परेसान हो रही है। 3 साल बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग से नही मिला मुआवजा रामनगर बाराबंकी विद्युत विभाग की लापरवाही से जर्जर तार के टूट कर भैंस पर गिर जाने से मौत हो जाने पर मुआवजा घटना के 3 साल बीत जाने पर भी नही मिल सका है ग्रामीण सैकड़ो बार जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन उसे मुआवजा नही मिल सका है यही बताया जाता है कि उसका प्रार्थना पत्र विधुत सुरक्षा निदेशालय में पेंडिंग है। मामला विद्युत उपकेंद्र रामनगर के ग्राम अमोली कलां का है यहाँ के निवासी गरीब राजेन्द्र प्रसाद मिश्र पुत्र यदुनंदन की एक दुधारू भैंस जिसका दूध बेचकर वह घर का खर्च चलाते थे 2017 में घर के दरवाजे पर बंधी भैस पर विद्युत विभाग की लापरवाही से रात में जर्जर तार टूट कर गिर जाने से उक्त भैस की मृत्यु हो गयी थी जिसका पोस्टमार्टम आदि होकर मुआवजे हेतु आवेदन दिया था लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक उसे मृत भैस का मुआवजा नही मिल पाया है जिससे उक्त गरीब ग्रामीण काफी दुखी है राजेन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

