गौशालाओं की हालत सुधारने को लेकर एसडीएम ने की बैठक

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गौआश्रय स्थलों की हालत मे सुधार लाने स्थल कीचड मुक्त रखने विजली कनेक्शन आदि विन्दुओं पर तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता एंव खंण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन में बैठक हुई जिसमें पशुपालन विभाग एंव गौआश्रय संचालक आदि शामिल हुये। तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी ने बीडीओ तथा डा. संजीव कुमार रस्तोगी डिप्टी सीवीओ डा. वरुण पशुचिकित्साधिकारी के अलावा सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभय शुक्ला संजय वर्मा हरिमोहन सक्सेना आदि के साथ गौआश्रय स्थलो की स्थिति में सुधार लाने पर विचार विमर्श किया। बैठक में हजरतपुर श्यामनगर ठाकुरपुर गौशाला में जलभराव पर चर्चा करते हुए जलनिकास बांउन्ड्री पर वृक्षारोपण तथा पशुओं को हरा चारा प्रतिदिन मुहैय्या कराने गौशालाओं में गाय प्रजाति को कीचड से बचाने के लिए पशुओं के टीनसेड ऊंचा कराने भूसा गोदाम ऊंचा कराने पर चर्चा करते हुए उपर्युक्त पर अमल लाने की बात कही गई है। बैठक में तहसीलदार श्रद्वा चैधरी डाक्टर नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!