प्रदेश में अराजकता का माहौल: सुरेश यादव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव की उपस्थिति में सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने विजय रावत को अनुसूचित जाति का सदर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता त्राहि त्राहि कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है कोरोना काल की आड़ में देश को पूंजीपतियों के हाथो बेचा जा रहा है लोकतंत्र को ताख पर रख कर सरकार हठधर्मिता और निरंकुशता की सीमाएं लांघ रही है आए दिन प्रदेश में अपराध का ग्राफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा है आए दिन भोली भाली बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है और प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ रखकर अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से तरन्नुम निशा, जयकिशन यादव, मो उबैद, दीपक गुप्ता, मो. इलियास, शिवा यादव, वीरेंद्र यादव, मयंक यादव, सूरज, प्रांजल मिश्रा, आदर्श यादव, यूसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!