आज थाना बेहटा मुजावर इस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह द्वारा महिला सुरक्षा के लिए कस्बा व गांवओ में चला जागरूकता अभियान

उन्नाव से शादाब अली की रिपोर्ट

महिला सुरक्षा के लिए थाना बेहटा मुजावर में कस्बा एवं गांव में घर से बाहर काम करने वाली औरतों व लड़कियों पर होने वाली घटना दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

एसपी के निर्देशन में जिले में छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए एन्टी रोमियो टीम ने बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। क्षेत्र अधिकारी बंगरमऊ, एसडीएम बांगरमऊ, थाना बेहटा मुजावर इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बेहटा मुजावर में कस्बा व गांव में बाहर काम करने वाली औरतें व लड़कियों पर होने संबंधित घटना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियम व उनके कानून अधिकार के बारे में जागरूक किया गया।

थाना बेहटा मुजावर के कस्बा गांव मोहल्लओ व अन्य स्थानों पर जाकर बालिका सुरक्षा जागरूकता संबंधी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में नियम व कानून अधिकार के बारे में जागरूक किया गया तथा महिला हेल्प नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई 112 108 1090 181 नंबरों के बारे में जानकारी दी गई बताया गया। इस अभियान में एन्टी रोमियो और होने वाली छेड़छाड़ जैसी घटनाएं व बच्चियों के खामोश रहने पर अपने बच्चों से इसकी जानकारी ले कि अगर बच्ची खामोश है तो क्यों हैं और बच्चा नहीं आया तो उसकी खोजबीन करें इन सभी चीजों को लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों व महिलाओं को जागरूक किया और ना आने पर वह छेड़छाड़ होने पर तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराएं महिला हेड कांस्टेबल कमलेश कुमारी, महिला हेड कांस्टेबल नीलम, एवं हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश,एवं कांस्टेबल धर्मपाल मौजूद रहे।

Don`t copy text!