पूर्व सांसद प्रियंका ने वृद्धाश्रम में किया वृक्षारोपण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन (वृद्धाश्रम) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत रही। भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी‘ के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आये हुए क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से उनके जन्मदिवस तक भाजपा द्वारा चलाये जा रहे इस वृक्षारोपण अभियान में करोड़ो पेड़ों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और उन वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है, उन्होंने आगे कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के बाद भी इस अभियान को चलाया जाता रहेगा ताकि तेजी से हो रहे पर्यावरण में बदलाव को भी कम किया जा सके, कार्यक्रम में कोविड-19 में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले विषम परिस्तिथियों में भी जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनीत मिश्रा, एड. प्रशांत मिश्रा, देवेंद्र वैश्य, अभिषेक नीरज गुप्ता, शनि यादव, प्रतिनिधि अमित विक्रम सिंह, सिद्धार्थ आदि लोगों कि उपस्तिथि रही

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!