विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिल हत्या का मुकदमा दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तार

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

त्रिलोकपुर बाराबंकी। सुबह पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कर पति सास स्वसुर देवर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी और नायब तहसीलदार ने पहुच कर घटना स्थल का मुअयना किया है। ये शादी महज दो माह 12 दिन पूर्व हुई थी। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना जंहागीराबाद इलाके के ग्राम पंचायत दरहरा मजरे हजरतपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा ने अपने बेटे सतीस कुमार वर्मा की शादी थाना सफदरगंज के ग्राम मौलाबाद निवासी छोटेलाल वर्मा की 21 वर्षीय बेटी हेमा वर्मा के साथ 22 अप्रैल 2021 को हुई थी। विवाहिता के भाई अनिल कुमार के मुताबिक दहेज के लिए उसकी बहन तंग की जाती रही है। गुरुवार सुबह भी इसी बात के लिए ससुराल वालों ने बहन को ताना मारा करते थे। जिसको लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर कार्यवाही कर रही है।

हत्या करके शव लटकाने का आरोप

मायके के लोगो ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे पति ने विवाहिता के बीमार होने की सूचना दी मौके पर पहुचने के बाद देखा तो शव जमीन पर पड़ा था गले मे साड़ी का पल्लू बंधा था और विवाहिता के बेड रूम के एक हुक में भी साड़ी का पल्लू लटका है। नाव विवाहिता के शव को मायके पक्ष के लोगो ने अपने गांव ले जाकर अंतिम संश्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक भाई अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में लिया गया है।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!