अंबेडकरनगर : राजकीय अंबेडकर उद्यान पर छाया बदहाली का साया दूर नहीं हो पा रहा है। कारण करोड़ों खर्च के बाद भी उद्यान की सूरत नहीं बदल सकी।

नगर के फैजाबाद मार्ग के दक्षिण तरफ तमसा नदी के किनारे स्थापित यह राजकीय उद्यान बदहाल है। पार्क स्थित फौव्वारा कई माह से बंद पड़ा है। लाखों की लागत से निर्मित झील में गंदा पानी जमा है। स्वीमिंग पूल भी सूखा पड़ा रहने से निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। उद्यान का आधे से अधिक भू-भाग झाड़ियों में तब्दील है। इसमें न तो पौध लगाए जा सके और न ही फूलों की क्यारियां ही बनायी गईं। उद्यान मार्ग पर नालियों का गंदा पानी बेतरतीब तरीके से फैला हुआ है, जिससे सड़क गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय नागरिक विजय यादव, त्रिलोकी यादव, नंदकिशोर, मुन्नू खां, राजेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने उद्यान पार्क व उद्यान मार्ग की बदहाली पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यान पार्क में दिल बहलाने की सुविधाएं नदारद हैंअंबेडकर नगर जनपद का एकमात्र जिला उद्यान पार्क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है कोई ध्यान देने वाला नहीं जब कि जिला उद्यान अधिकारी का स्वयं वहां पर आवास है फिर भी श्रीमान जी का ध्यान नहीं जा रहा है आखिर क्यों कि बजट नहीं आ रहा है कि बजट खर्च नहीं कर पा रहे हैंकभी एक समय था उस पार्क का कि सारी सुविधाओं से लैस था आम आदमी पार्क में ही मनोरंजन करता है आज इसकी दशा देख लीजिए जिले के जिम्मेदार अधिकारी आखिर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं कोई काम हुआ नहीं दिखता जो मैं आपको दिखा रहा हूं।

