लेखपालो ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जमकर किया धरना, सौपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

हैदरगढ़ बाराबंकी। अमीन संघ के अध्यक्ष के साथ हुए पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज तहसील कर्मियों ने रविवार को एसडीएम आवास पर पहुंच कर ज्ञापन दिया। साथ ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। विदित हो कि कस्बा हैदरगढ के ही बृम्हनान वार्ड निवासी मो. रजा तहसील में संग्रह अमीन पद पर स्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वह अमीन संघ हैदरगढ के अध्यक्ष एवं इसी संगठन के जिला मंत्री हैं। आरोप है कि शनिवार की रात इस कर्मचारी नेता के साथ कस्बा हैदरगढ में ही बछरावां तिराहे पर कोतवाल ने बदसलूकी की।यही नही कोतवाली प्रभारी ने अकारण उनकी पिटाई कर दी। शनिवार की देर शाम साथी के साथ हुई इस घटना से आहत तहसील कर्मियों ने रविवार को आपात बैठक की। तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष राम यज्ञ सरोज,राजस्व निरीक्षक सुनील वर्मा एवं मो रजा की अगुवाई में हुई इस बैठक में पुलिसिया उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद सभी तहसील कर्मी उपजिलाधिकारी के आवास पहुंचे। यहाँ तहसील कर्मियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने पीड़ित मो रजा से घटना का व्यौरा लिया। पीड़ित कर्मचारी नेता ने एसडीएम को बताया कि शनिवार की देर शाम अपने बच्चे की दवा लेने बछरान्वा तिराहा पर आया था। यहाँ साथी अमीन परवेज से मुलाकात हो गई।दोनों साथी बछरान्वा तिराहा पर बात कर रहे थे। इसी समय अचानक दल बल सहित यहाँ आ पहुंचे कोतवाल ने बिना कुछ पूछे ही पीटने लगे।पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसने कोतवाल को कई अपना परिचय दिया।साथ ही पिटाई करने का कारण पूछा रहा। बताया कि कोतवाली प्रभारी ने कहा मैं तुझे जानता हूँ।कहा कि तुम लोग एसडी एम के साथ रात में अवैध खनन पकड़ने के लिए छापामारी मारी करते हो।इससे पुलिस की बदनामी होती है। पीड़ित कर्मचारी नेता की व्यथा सुनने के बाद उपजिलाधिकारी ने तहसील कर्मियों से ज्ञापन लिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मामले की सूचना जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। तहसील कर्मियों ने चेतावनी दी कि कोतवाल के विरुद्ध साथी के उत्पीड़न के मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए। अकारण कर्मचारी को अपमानित करने वाले कोतवाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाई की जाए।अन्यथा सोमवार से सभी कर्मचारी तहसील में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से कर्मचारी नेता अवधेश तिवारी,इन्द्र मणि त्रिपाठी,राजू मिश्रा,सरजू प्रसाद,रंजीत कुमार,लक्ष्मी कान्त एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

 

 

Don`t copy text!