महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया धरना प्रर्दशन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भाजपा की जनविरोधी सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इस सरकार का जनमानस की जरूरत की चीजो से कोई लेना देना नही है। खाद्य तेल, रसोई गैस, दाल की बढती कीमतो ने रसोई का बजट बिगाड दिया है। देश की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार ने जंगलराज, मंहगाई, महिला उत्पीडन, बेरोजगारी, के सिवाय कुछ नही दिया है। आज केन्द्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के कोने-कोने से आये कांग्रेसजनो, कांग्रेसनेत्रियो का हम स्वागत करते है और महंगाई के खिलाफ सफल धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की बधाई देते है। उक्त उद््गार कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठो के साथियो द्वारा बढती महंगाई के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन से पूर्व कांग्रेसजनो के बीच व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं संचालन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय निर्देश पर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में खाद्य तेल, रसोई गैस, दालो तथा अन्य घरेलू सामानो की कीमतो मे भारी बृद्धि व पेट्रोल डीजल की कीमतो में लगातार बृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजनो ने कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे इन्दिरा मार्केट से नगर के मार्गो से थाली बजाकर सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाकर सदर तहसील के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से शबनम वारिस, राजवीर सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विशाल वर्मा, कुनाल बाल्मीकी, फैज फारूखी सहित सैकडो कांग्रेसजन शामिल थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

