186बें दिन किसान लोकनाथ पाठक के नेतृत्व में जारी रहा धरना

8 को महंगाई के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा करेगा प्रदर्शन

रीवा 7 जुलाई 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 186बें दिन ग्राम बिहरा में किसान लोकनाथ पाठक नौबस्ता के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता केदार प्रसाद मिश्रा राम प्रसाद पाठक राजबहोर सिंह रामकिशोर सिंह कन्हैया सिंह रामभरोसे सिंह समरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे धरना दे रहे किसानों ने कहा कि मोदी हुकूमत चाहे जितने हथकंडे अपना ले किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है बिल वापसी के बाद ही घर वापसी करेगा किसानों ने यह भी कहा कि समूचा देश कोरोना महामारी की आफत से बाहर निकल नहीं पाया उधर देश भीषण महंगाई की मार से परेशान हैं दोगुने रेट पर सामग्री लेने को मजबूर है देश का प्रत्येक नागरिक सरकार की गलत नीतियों से पीड़ित व प्रताड़ित है लेकिन सरकार तानाशाही पर आमादा है धरने का संचालन किसान नेता रामजीत सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू ने किया

8 को महंगाई के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा करेगा प्रदर्शन

मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर समूचे देश के किसान संगठन 8 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे यह प्रदर्शन मास्क लगाकर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए सड़क के किनारे खड़े होकर जिला मुख्यालय पर किया जाना है प्रदर्शन दौरान रास्ता ब्लॉक या चक्काजाम नहीं किया जाएगा संयुक्त किसान मोर्चा रीवा जिला मुख्यालय कॉलेज चौराहा रीवा में विरोध प्रदर्शन करेगा श्री सिंह ने जिले के सभी किसान संगठनों के प्रमुखों से सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है

Don`t copy text!