दो भैंस एक पड़वा को जहर देकर मारने का आरोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जमीनी विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में दो भैंस एक पड़वा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु होना प्रकाश में आया है पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरू की गई है। गौरतलब हो कि कोतवाली रामसनेहीघाट के चौकी हथौधा के ग्राम पूरे बरजोर मजरे मेडुआ निवासी राज किशोर सिंह पुत्र भगवान बक्श सिंह कोतवाली में लिखित तहरीर देकर 2 भैंस एक पडवा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु का आरोप पडोस के ही संतोष पवन पुत्र गण रामगोपाल सत्यनाम पुत्र विश्वनाथ पुष्पक पुत्र सत्यनाम पर जहर देने का आरोप लगाया है जबकि 7 जुलाई को दोनों पक्षों मे मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटे आई थी दोनों ने कोतवाली मे लिखित शिकायत की थी पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही थी कि तभी पुरानी रंजिश के चलते राजकिशोर पुत्र भगवान बक्स सिंह ने रास्ता के विवाद की खुन्नस के चलते भैंसो की मौतों का जिम्मेदार सत्यनाम एवं अन्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि सत्यानाम के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद के खुन्नस को लेकर फर्जी मुकदमे मे फंसाया जा रहा है। सत्यनाम पक्ष के लोगों ने ऐसा कृत्य करने से इनकार कर दिया और बताया कि जानवरों को राजकिशोर ने मारकर फंसाने का बात कही राजकिशोर सिंह ने 7 जुलाई रास्ते को बंद करने को लेकर शैल कुमारी पत्नी पवनकुमार की औरत के साथ मारपीट बलाउज फडने की शिकायत की थी एवं एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज करा दिया था उसी खुन्नस के चलते फर्जी आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है संतोष पुत्र रामगोपाल ने बताया कि हम लोगों का विवाद रास्ते का है जानवर से हमारी कोई दुश्मनी नहीं साथ ही कहा हम लोगों द्वारा ऐसा घिनौना कृति नहीं किया गया है पुरानी रंजिश मे फर्जी फंसाया जा रहा हैं अन्य किसी व्यक्ति ने जानवरो को जहर दिया यह स्वयं राजकिशोर ने दिया हो और हम लोगों को फंसा रहे हो ऐसा घिनौनी हरकत मेरे द्वारा कभी नहीं की जा सकती है आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है वहीं कोतवाली पुलिस ने धरा 429 आईपीसी के तहत नामित आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है। इन दोनों के रास्ते के विवाद को लेकर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हरकत करते हुए जानवरों को नियमित मौत की नींद सुला दिया जिस पर पुलिस की पैनी नजर है पुलिस पूरी तरह जांच करके निर्दोषों को फंसने नही देगी यह तो समय के गर्भ में है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!