विपक्षी बना रहे मुकदमा वापस लेने का दबाव

औरैया। थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम मुगरिहा निवासी एक महिला ने मंगलवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि विपक्षीगणों को पुलिस ने कुछ दिनों तक थाने में बंद रखने के बाद छोड़ दिया गया है। अब वह लोग उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने विपक्षीगणों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा न्याय की गुहार लगाई है।
थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम मुगरिहा निवासी खुशबू ने मंगलवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने विगत दिनों गांव के ही विपक्षीगणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को दो-तीन दिन थाने में बैठा कर छोड़ दिया है। जिस पर वह लोग अब उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा वह लोग धमकी भी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में उसे न्याय मिलता प्रतीत नहीं हो रहा है। पीड़िता ने मामले को संज्ञान में लेते हुए न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

Don`t copy text!