भाजपा सरकार ने करोड़ो लोगों को किया बेरोजगार : गौरव रावत जैदपुर विधायक ने निकाली साइकिल यात्रा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती के अवसर पर सैकड़ो सपाइयों ने विधायक गौरव रावत की अगुवाई में ग्राम बांसा से निकली साइकिल रैली बड़ागाँव मसौली कटरा होते हुए देवकलिया में समाप्त हुई। जिसमें विधायक गौरव रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर जमकर बरसे। गुरुवार को जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती के अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर जैदपुर सपा विधायक गौरव रावत की अगुवाई में सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। रैली के दौरान विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जब से सत्ता में भाजपा सरकार आयी है तब से गरीबों को रोज़गार देने के बजाय उनका रोज़गार छीना गया। करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए हैं लगातार बढ़ती मंहगाई से ग़रीबो का जीना मुहाल हो गया है। अगले चुनाव में सपा सरकार बनेगी औऱ जनता एक एक पाई का हिसाब भाजपा सरकार से लेगी। यह रैली भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली गई है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पिंकू सैनी, शाहिद भाई, सरवन यादव, कामिल बांसा, रंजीत वर्मा, विनय वर्मा, विपिन मौर्य, दिवाकर वर्मा, विधायक यादव, असगर अली, पप्पू प्रधान, ताजुद्दीन अंसारी, फकीर मोहम्मद, अमित रावत, मास्टर राम नरेश यादव, जगजीवन टेलर आदि सैकड़ों लोग साइकिल यात्रा में शामिल हुए।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211