सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने लगवाया दूसरा टीका, किया जागरुक
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
हैदरगढ़ बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना का देश एवं विश्व से मरण हो इसके लिए आवाम का शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है। इसके लिए सभी को सजग व सतर्क रहना चाहिए। उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने आज हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना दूसरा टीकाकरण कराने के दौरान कही। श्री भैया ने कहा सरकार कोरोना महामारी से लड़ने में सतत प्रयासरत है। जरूरत इस बात की है कि आवाम भी सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक दलों को कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में निम्न स्तर की राजनीति से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में केवल देश के विषय में सोचना चाहिए। ना कि अपने दल अथवा अपनी स्वार्थपरक राजनीति के बारे में। राजू भैया ने आवाम का आवाहन किया कि वह ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो इसके लिए स्वयं जागरूक हो एवं दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने इस दौरान हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए व्यवस्थित 10 बेड वाले वार्ड को भी देखा।राजू भैया ने इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक हैदरगढ़ डॉ मुकुंद कुमार की सराहना की। इस दौरान आज दूसरा कोरोना टीकाकरण कराने पहुंचे श्री भैया के टीकाकरण के समय चिकित्सा अधीक्षक हैदरगढ़ डॉक्टर मुकुंद कुमार, सिस्टर पूजा कुमारी, प्रदीप कुमार, अजय साहू, आशीष कुमार, सभासद मोहम्मद इशहाक, सत्यम, अजय त्रिवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे
।मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

