प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गरीबो को वितरित किया गया राशन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

टिकैतनगर, बाराबंकी। यूपी में पीएम मोदी ने आज अन्न उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में गरीबों को अन्न वितरित किया जा रहा है. इस दौरान अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि आज हम पीएम अन्न योजना के साथ जुड़ रहे हैं. ये देश नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। पिछले साल अगस्त से नवंबर के बीच यह कार्यक्रम हुआ था। इस साल भी मई से कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके साथ अन्न के लिए एक वॉटरप्रूफ बैग भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को देने का लक्ष्य है. राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त यह 5 किलो अनाज फ्री में दिया जाता है। कोरोना संकट के चलते सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। जिसके अंतर्गत आज बाराबंकी जिले के ग्रामीण इलाकों में उचित दर राशन विक्रेताओं की दुकानो पर गरीब परिवार के लोगो को इस योजना के अंतर्गत 5 किलो राशन प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ग्राम कस्बा इचौली में अन्त्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क राशन व बैग का वितरण किया गया। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्रमोदी व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को लोगो ने इस योजना को आरम्भ करने के लिये धन्यवाद बोला। वही इस योजना के अंतर्गत ग्राम कस्बा इचौली में 10137 पात्र लाभान्वित हो रहे है। इस जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लगभग 3.59 करोड़ परिवार निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489।

Don`t copy text!