सीएमओ सीएचसी सफदरगंज का निरीक्षण मिली अव्यवस्था, मांगा स्पष्टीकरण
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी वर्मा ने प्राथ.स्वा.केन्द्र सफदरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई नहीं पायी गयी। निरीक्षण के समय डा. अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी चिकित्सालय में उपस्थित नहीं पाये गये। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि डा. अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी बीती 07 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे है एवं डा. नीलम चौधरी, एमओसीएच 10 अगस्त को अनुपस्थित है। ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन करने पर पाया गया कि डा. नीलम चौधरी एमओसीएच द्वारा बीती 02 अगस्त को 15 मरीज व 09 अगस्त को केवल 16 मरीज देखे गये है। इस सम्बंध में डा. अजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यूं न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही उच्चधिकारियों को प्रेषित की जाये कि आप द्वारा चिकित्सीय व शासकीय कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है। आप बिना किसी पूर्व अनुमति के किन परिस्थतियों मे चिकित्सालय से अनुपस्थित रहे है। इस सम्बंध मे आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्दर प्रस्तुत करे। यदि स्पष्टीकरण असंतोषजनक/अप्राप्त की स्थित मे यह स्वतः मान लिया जायेगा की आपकको इस सम्बंध में कुछ नहीं कहना है। साथ ही डा. नीलम चौधरी को भी निर्देशित किया गया कि वह अपना स्पष्टीकरण इस सम्बंध मे प्रस्तुत करे कि वह किन परिस्थितयों में चिकित्सालय से अनपुस्थित रही है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा. नीलम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगैसपुर व डा0 संतोष कुमार, अधीक्षक उपस्थित थे। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में बन रहे आक्सीजन प्लाण्ट व पॉइप लाइन का औचक निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य में सुस्ती देख कर काफी नाराजगी व्यक्त की।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

