मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती अक्टूबर-2018 के अंतर्गत पीएसी आरक्षी पद पर चल रही भर्ती के पांचवे दिन एक सैकड़ा अभियर्थियों में उपस्थित 89 अभियर्थियों की शारीरिक दक्षता की माप की गयी जिसमे 87 अभियर्थियों का चयन किया गया। उल्लेखनीय हो कि आरक्षी नागरिक एव पीएसी आरक्षी की सीधी भर्ती के 18217 अभियर्थियों में दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में 718 पदों की हो रही भर्ती के पांचवे दिन एक सैकड़ा अभियर्थियों में 87 अभियार्थी उपस्थित हुए जिनकी शारिरिक जांच की गई चिकित्सा जांच में दो अभ्यार्थी असफल हुए तथा 85 लाभार्थी सफल हुए। आरक्षी भर्ती में डॉक्टरों के पैनल ने लम्बाई, सीना, आंख, पैर समेत बीमारियों की जांच की गई। सेनानायक द्वारा अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जा रही है यदि किसी भी अभ्यर्थी से चिकित्सा परीक्षा में सफल करवाने के नाम पर किसी भी चिकित्सक या वाहिनी के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी से पैसों की मांग की जा रही हो तो वह तत्काल अवगत कराये, भर्ती पूर्णतः योग्यता के आधार पर की जा रही है, किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आये।
Related Posts

