खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने की बैठक

बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ इकाई बाराबंकी की आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बड़ेल में सम्पन्न हुई। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा वेतन विसंगति का निराकरण न होने और वर्षों से पदोन्नति न होने के कारण क्षुब्ध होकर खंड शिक्षा अधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों ने वेतन समिति में रिजवी समिति की संस्तुतियां लागू की जाये। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री आरपी यादव सहित बाराबंकी इकाई शाखा के मंत्री राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष उदय मणि पटेल, अश्वनी प्रताप सिंह, सुशील कन्नौजिया, अर्चना, शालिनी गुप्ता, अजय गुप्त मौर्य सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Don`t copy text!