कोरोना का भय दिखाकर मन्दिरो व मोहर्रम के जुलूसों पर प्रतिबंध लोधेश्वर महादेवा का प्रसिद्ध शिव मंदिर बंद, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात
रामनगर बाराबंकी। प्रदेश के मुखिया कोरोना का बहाना लेकर इंसान की भावनाओ के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। काग्रेस, सपा बसपा भाजपा भीड़ को इक्कठा कर रैलियां कर सकती है। लेकिन आप मन्दिर में भगवान की पूजा नही कर सकते क्योंकि यहाँ पर कोरोना अटैक कर सकता है। शिया मुसलमान मोहर्रम मे इमाम हुसैन की याद में ग़म मानती है, उसमे भी कोरोना का भय दिखाकर मोहर्रम में निकलने वाले जुलूसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया। वही सावन के महीने में हिन्दू समुदाय के लोग भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते है। यहाँ भी मन्दिरो के कपाट बंदकर उसमे ताला लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले के रामनगर में प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को भी लोधेश्वर महादेवा का प्रसिद्ध शिव मंदिर बंदी के चलते पूरी तरह संगीनों के साए में रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही पूजन जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा आज सोमवार को भी रविवार की तरह रामनगर चौराहे से लेकर महादेवा का समूचा इलाका छावनी बना रहा। महादेवा आने व जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा जिसके चलते दूरदराज इलाकों से आए शिव भक्तों को बगैर पूजन व जलाभिषेक के बिना मन मसोसकर वापस लौटना पड़ा। महादेवा में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सभी दुकानें बंद रही। पुलिस प्रमुख यमुना प्रसाद ने महादेवा आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर तक भी गए। सुरक्षा व्यवस्थाओं से वह पूरी तरह से संतुष्ट दिखे। पुलिस प्रमुख के साथ सीओ दिनेश कुमार दुबे कोतवाल राम चंद्र सरोज चौकी इंचार्ज संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

