बाराबंकी। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बाराबंकी फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आगामी 29 अगस्त, 2021 को फोटोग्राफर हितार्थ आयोजित होने वाली कार्यशाला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के लिये मयूर मोर्टल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें एसोसिएशन के संरक्षक राजेन्द्र वर्मा ‘फोटोवाला‘ बसन्त लाल जायसवाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, गिरीश अरोरा तथा धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने सयुक्त रूप में कार्यशाला की आवश्यकता क्यों पर विधिवत जानकारी दी।
एक सवाल के जवाब में एसोसिएशन के संरक्षकों ने कहॉ कि मोबाइल के कारण जहॉं फोटोग्राफर को प्रभावित किया, वही फोटोग्राफरो को नये आयाम भी दिये है। उन्होने बताया कि मोबाइल के माध्यम से हमारे फोटोग्राफर भाईयों ने फोटोग्राफी की नई नई तकनीक, सूट, डिजाइन करने के तरीके भी सीखे है। प्रेसवार्ता में संरक्षकों द्वारा सयुक्त रूप से बताया गया कि 29 अगस्त, 2021 को मयूर मोटल में अयोजित कार्यशाला में निकॉन कैमरा के ट्रेनर के माध्यम से मिररलेस व डी० एस० एल० आर कैमरो में अन्तर एवं एक्सपोजिग, फ्यूजी कैमरा के ट्रेनर द्वारा विडियों सूट, अन्नू फिल्म द्वारा एडिटिग तथा मॉडल की फोटो सूट आदि की जानकारी दी जायेगी, साथ ही कार्यशाला में के० के० जैन, यूनिक कलर लैब, उमंग फ्रेम, सप्लीमेशन, ई-प्रिन्टर आदि के स्टाल लगेगे। इसके अतिरिक्त कान्ता क्रेन तथा विभिन्न कैमरों की फ्री सर्विस सेन्टर भी लगाये जायेगें।
तहसील प्रभारियों राम बिलास यादव, सुल्तान सिंह यादव, अजय बाबू वर्मा, राजेश सिंह, दिलीप कुमार, सदीप कुमार, विवेक शर्मा को सरक्षकों ने नियुक्त पत्र प्रदान कियें अन्त में मयूर मोर्टल के परिसर में 29 अगस्त, 2021 को होने वाली कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। बाराबंकी फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश कान्त सिंह, महामंत्री चमन भारती, दुर्गेश मिश्रा (संजय), अश्वनी कुमार सिंह, विमलेश बाजपेई, अखिल जायसवाल (सोनू), वीरेन्द्र कुमार, हिमांशू मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
Related Posts

