धन्ना सेठों की पार्टी है भाजपा : राजेश तिवारी प्रशिक्षण शिविर में बोले प्रदेश प्रभारी सचिव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भाजपा राष्ट्रवाद की संकल्पना में दलित, पिछड़े, आदवासी, अल्पसंख्यक और महिलाएं शमिल नही है। भाजपा का राष्ट्रवाद चन्द धन्ना सेठो और कारपोरेट, पूंजीपतियो का राष्ट्रवाद है। कांग्रेस का बलिदानी इतिहास रहा है इसका जांबाज कार्यकर्ता किसी जालिम की सरकार या जालिम के आगे झुक नही सकता। हम लडेगे और जीतेगे के संकल्प के साथ चुनाव मे उतर कर जीत हासिल करेगे।    उक्त बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने मंगलवार को मयूर मोटल मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर कही।    श्री तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को मेहनत करने की शिक्षा दी और इसके लिये देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने ‘आराम हराम है’ का नारा दिया। हरित क्रान्ति के जरिये अनाज उत्पादन एवं श्वेत क्रान्ति चलाकर दूध उत्पादन मे आत्मनिर्भर बनाने का काम हमारी नेता स्व. इन्दिरा गांधी ने किया। बैको का राष्ट्रीयकरण, पीसीयू का निर्माण करके लोगो को नौकरिया दी। प्रशिक्षण शिविर मे मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, राहुल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश वर्मा, संजीव मिश्रा, रामचन्दर वर्मा सहित सैकडो की संख्या में न्यायपंचात, बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस के जिला नगर, ब्लाक के अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!