रोजगार मेले का आयोजन, 141 छात्रों का चयन
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
मसौली बाराबंकी। आईटीआई बड़ागाँव नवाबगंज में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 164 छात्रों ने नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया। जिसमे 141 छात्रों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया गया। रोजगार मेले में चार कंपनियों ने प्रतिभाग कर छात्रों को रोजगार के लिए चयन किया। रोजगार मेले की शुरुआत आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल आशीष कुमार कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तथा मेले का संचालन करते हुए प्रिंसिपल आशीष कुमार कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं। इससे वे अपने प्रशिक्षण में पूरे मन के साथ लग जाते हैं। वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्रदान की जा रही है। सरकार की मंशा है कि विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि इस तरह समय समय पर रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराना सराहनीय है। इस मौके पर कार्यदेशक मंजू वर्मा, क्रांति कुमार, सर्वेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

