रक्षाबंधन पर्व पर मिली सौगात, 16268 महिलाओं ने की निःशुल्क यात्रा
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
बाराबंकी। मुख्यमंत्री के आदेश पर परिवाहन विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा करवाने में इस बार बाराबंकी डिपो अव्वल रहा। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा महिलाओं ने यात्रा की। बाराबंकी डिपो प्रभारी एआरएम आरएस वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 16268 महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा की। उनकी यात्रा की धनराशि 661518 थी। वहीं पिछले वर्ष 2020 में 11315 महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा की थी। जबकि यात्रा की धनराशि 362704 रुपये थी। एआरएम श्री वर्मा ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए बस के चालको और परिचालकों को स्पष्ट रुप से यह निर्देश दिया गया था कि बस पर सवार किसी भी महिला का टिकट नही बनेगा और न ही किसी महिला को यात्रा के दौरान कोई भी दिक्कत आने पाये। एआरएम की सख्ती का ही असर था कि रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। बाराबंकी डिपो द्वारा संचालित अनुबंधित बसों का संचालन भी निर्धारित समयानुसार किया गया था। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी खुद एआरएम और डिपो प्रभारी ने सम्भाल रखी थी।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

