दबंगो ने बुजुर्गों पर किया अवैध असलहों से हमला, चार घायल मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मामूली विवाद को लेकर कोतवाली देवा क्षेत्र मे दर्जनों दबंगो ने घर मे घुसकर बुजुर्गों पर अवैध असलहों के साथ हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिनका पुलिस द्वारा सीएचसी में घायलो का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार देवा के ग्राम मोहलिया में पीड़ित दिलशाद अहमद उर्फ दुलारे (60) का अपने पड़ोसी राशिद के पुत्र आदिल से दो दिन पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गाँव वालों ने विवाद को खत्म कर दिया था। लेकिन बुधवार की सुबह आदिल ने अपने भाई कामिल, दानिश और पप्पू पुत्र अनीस अहमद लगभग कई लोगो के साथ मिलकर अवैध असलहों के साथ पीड़ित दिलशाद अहमद के घर अचानक घुस आये और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनपर हमला बोल दिया। दिलशाद को मार खाता देख उसकी पत्नी सादिया परवीन (55) और पुत्र सैफुल्लाह और दिलशाद का भाई आफाक अहमद बचाने के लिये दौड़ पड़े तो दबंग आदिल और उसके साथियों ने इन लोगो पर भी हमला कर दिया जिसमें गम्भीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर गाँव के लोग पहुँच गये गाँव वालों को आता देख बदमाशो ने हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलो को देवा कोतवली ले आई जहाँ पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि आदिल और पप्पू अपनी दबंगई से गाँव मे आये दिन दहशत फैलाते रहते है और लोगों से जबरन छेड़कर मारपीट करता है। उनकी इस दंबगई से गाँव वाले पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नही करते है। इसी तरह आदिल द्वारा बुजुर्ग दिलशाद से अभद्रता करता रहता है। जब दिलशाद ने गालियां देने से मना किया तो उनको जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जिसके नतीजे पर दबंग आदिल अपने भाईयों और साथियो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इस सम्बंध में देवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है जिसपर मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!