पुलिसिया कार्यवाही से अपराधियों में मची खलबली
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
एक को जिला बदर मिला तो तीन को भेजा जेल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सख्त तेवर से उनके मातहतों में खलबली मची हुई है। एसपी के आदेश के बाद जनपद भर के थानो की पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वहीं मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा शातिर अपराधी अफजाल पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम शंकरपुर को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा छः माह के लिये जिला बदर का आदेश दिया है। दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के दो वांछित अपराधी हुबलाल पुत्र राममिलन रावत व राममिलन पुत्र स्व. रामसरन निवासीगण टिकरा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं देवा पुलिस ने भी वांछित अभियुक्त गया प्रसाद उर्फ गुड्डू पुत्र मंगल प्रसाद निवासी ग्राम बीकर को धर दबोचा है। पुलिस ने इन सभी वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए जेल रवाना कर दिया है।
पुलिस अभियान में तीन गिरफ्तार
बाराबंकी। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, टिकैतनगर पुलिस प्रभारी द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विद्याराम पुत्र शिवराज निवासी भावनियापुर व रामकुमार पुत्र सियाराम निवासी उदईमऊ को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं दरियाबाद पुलिस ने अभियुक्ता बसंता पत्नी स्व. नौमीलाल निवासी ग्राम दनापुर के पास से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला सहित तीन शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

